फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का छत से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट (मऊ)। थाना क्षेत्र के ग्राम अपडरिया हरिपरा गांव निवासी युवती ने सोमवार की रात अज्ञात कारणों से अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। इस दौरान घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अपडरिया गांव निवासी जितेंद्र के परिवार के लोग सोमवार की शाम भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरो में सोने चले गए। इस दौरान उनकी पुत्री संध्या (19) भी अपने कमरे में सोने चली गई। लेकिन मंगलवार की सुबह संध्या कमरे से बाहर नहीं निकली। इस दौरान उसकी मां उसे जगाने के लिए आवाज लगाई। इस दौरान जब संध्या ने कोई उत्तर नहीं दिया, तो वह उसे जगाने के लिए उसके कमरे तक गई। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था, इस दौरान मां ने दरवाजा पीटा, फिर भी कोई उत्तर नहीं मिला, तब उसने जंगले से अंदर झांका तो सन्न रह गई। कमरे के अंदर संध्या का शव छत के हुक से लटक रहा था। उसने फांसी लगाने के लिए दुपट्टे का फंदा बनाया था। बेटी का शव देख मां दहाड़े मारकर रोने लगी। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। इस समय उसकी परीक्षा चल रही थी। युवती ने किस कारणों से आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें