फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई चारे का प्रतीक है होली का त्यौहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के बकवल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेेेस पार्टी की तरफ से होली मिलन समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह ने राष्ट्रीय गीत के साथ किया। इस दौरान गोरखपुर उपचुनाव, दिल्ली के राष्ट्रीय अधिवेशन पर चर्चा की गई और सेवा दल के जिला प्रमुख का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय कार्यकर्ताओं ने होली गीत गाए।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि गोरखपुर उप चुनाव में टीम बनाकर कांग्रेस जन प्रचार के लिए पहुचें। कहा कि 16,17 और 18 मार्च को नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में पहुचकर राष्ट्रीय नेताओं को मऊ की पहचान कोे निश्चित रूप से अवगत करावें। कांग्रेस सेवा दल के नवनियुक्त जिलाप्रमुख, जिलाध्यक्ष ओमनारायण शर्मा को कांग्रेस जनों ने फूल माला पहनाकर कांग्रेस कार्यालय पर भव्य स्वागत किया। बैठक के अंत में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कल्पनाथ राय के विशेष सहयोगी और डा. सुधा राय के भाई डा. जेपी राय के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में सदस्य राजकुमार राय, मुश्ताक अली, अजय पांडेय, नेसार अहमद, जिला महासचिव पप्पू खां, महेंद्र प्रसाद, अजीत पांडेय, मुकेश राजभर, मीडिया प्रभारी सुशील कुमार चैधरी, संजय सिंह, रामनिवास राय, जयंत सिंह, तैयब खां, जियाउल, अरूण सिंह, बालजीत चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें