दोहरीघाट। कस्बा स्थित पार्वती महिला पीजी कालेज की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने मंगलवार को जमकर होली खेली। छात्राओं ने शिक्षिकाओं को अबीर गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। साथ ही शिक्षिकाओं ने आपस में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। पूरा कालेज होली के रंग में रंग गया। इस अवसर पर कालेज की प्राचार्य डॉ. रंजना द्विवेदी ने कहा कि होली का त्यौहार उमंग का त्यौहार है। इस अवसर पर डॉ. सुनीता राय, डॉ. संगीता त्रिपाठी, आराधना तिवारी, सीमा त्रिपाठी, मुद्रिका राय, प्रवीणा राय, जयश्री राय, नमिता उपाध्याय, सरोज सिंह, विभा सिंह आदि शामिल रहे।