फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर किया विरोध प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लॉक के अलाउद्दीनपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के राशन कार्डों की सूची में अपात्रों का नाम दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अलाउद्दीनपुर गॉव के दर्जनों ग्रामीण गुरुवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे ओर राशन कार्ड में गांव के अपात्र लोगों का नाम सूची में आने पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन कर हंगामा किया। हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोटेदार ने मनमाने तरीके से गॉव की सूची में अपात्रों का नाम दर्ज किया है। जबकि गांव के कई गरीब और पात्र लोगों के आवेदन को कूड़े में फेंक दिया गया है। इस संबंध में उनके द्ववारा कई बार शिकायत भी गई, लेकिन कोई कार्यवाही न होते देखकर विरोध प्रर्दशन करने को मजबूर हुए। वहीं ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए एसडीएम अनूप कुमार ने पूर्ति निरीक्षक शरद सिंह को गॉव की सूची की जांच कर अपात्रों का नाम से बने राशन कार्ड की जगह पात्र लोगों का नाम दर्ज किए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें