फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 0 से 05 वर्ष तक के अतिकुपोषित बच्चों की पहचान के लिए 24 एवं 27 अक्टूबर एवं छूटे हुए बच्चों का 30 अक्टूबर को जनपद में ’’वजन दिवस’’ के रूप में अभियान चलाया जाएगा। जनपद की घोसी, बडरांव, कोपागंज, मुहम्मदाबाद गोहना, परदहां, रानीपुर, रतनपुरा, शहर, दोहरीघाट एवं फतेहपुरमंडाव को दो भागों में बांटा गया है।
विज्ञापन

प्रथम भाग के लिए अभियान 24 अक्टूबर को तथा दूसरे भाग का अभियान को चलाया जायेगा। इन अवसरों पर ऑगनबाड़ी केंद्रों पर ऑगनबाड़ी कार्यकत्री सभी 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों का वजन लेंगी। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामसभा,वार्ड स्तर पर पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त अन्य विभाग के कर्मचारियों तथा ऑगनबाड़ी केंद्रों पर सेक्टर प्रभारी द्वारा पर्यवेक्षण,अनुश्रवण करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को सूचना प्रेषित की जाएगी। वजन दिवस अभियान को सफल बनाने में पंचायती राज विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण तथा स्थानीय निकाय, जिला युवा कल्याण, नेहरू युवा केंद्र एवं यूनिसेफ तथा डब्ल्यू एचओ से संबंधित बीएमसी, सीएमसी द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वजन दिवस पर बच्चों को ऑगनबाडी केंद्रों पर बच्चों को बुलाने के लिए उनके द्वारा सार्थक सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। वजन दिवस पर ग्रामसभा,वार्ड पर्यवेक्षक एंव सेक्टर प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों का आह्वान किया है कि वजन दिवस के दिन ऑगनबाड़ी केंद्र पर 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन करा कर बच्चों को स्वस्थ्य एंव सुपोषित बनाने की मुहिम में सहयोग करें।
इनसेट
की गई कंट्रोल रूम की स्थापना
0 से 05 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण के चिन्हांकन के लिए चलने वाले अभियान के मद्देनजर विकास भवन स्थित कक्ष संख्या 10 में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 17 अक्टूबर से अभियान की समाप्ति तक संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0547-2229940 है। यह जानकारी राज्य पोषण मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीडीओ आशुतोष कुमार द्विवेदीने दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें