मऊ। नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को इनरव्हील क्लब द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें क्लब की अध्यक्ष शरद टंडन और पदाधिकारियों ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में 50 बच्चो ने भाग लिया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजेंद्र मद्धेशिया, द्वितीय स्थान किशन और तृतीय स्थान अमित राजभर ने हासिल किया। सभी को पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही अन्य बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के दौरान इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष शरद टंडन ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों में विकास के लिए किया गया। बताया कि इस स्कूल को इनव्हील क्लब ने गोद लिया हुआ है। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान स्कूल में पानी के लिये दो बड़े कंडाल भी दिए। इस दौरान मुख्य रुप से मंजुला जयसवाल, पूनम गुप्ता, नुपुर अग्रवाल, अर्चना कपूर मौजूद रहीं।