फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ।नगर क्षेत्र के रौजा स्थित कैलाशपुरी मंदिर पर रविवार को सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। वहीं देर शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह कैलाशपुरी मंदिर पर सप्पन मित्र के निर्देशसन में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव का अद्भुत और आकर्षक श्रृंगार भी किया गया। इस दौरान हेमा, अशोक रतवानी, कैलाशचंद जायसवाल, अंकुल, सुनील बरनवाल व रवि गिहार ने सपरिवार में रुद्राभिषेक किया। रविवार की देर शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही हनुमत सेवा समिति के तत्वावधान में कमलेश महराज के द्वारा श्रीरामकथा भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से उदयप्रताप वर्मा, राजेश गिहार, अजय वर्मा, डा.रामगोपाल गुप्ता, प्रदीप चौरसिया, विक्की शर्मा, अरविंद कुमार, अश्वनी कुमार, प्रहलाद सोनकर, महेश सिंह आदि मौजूद रहे। पुनीत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें