फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले जंतु के काटने से हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पांति में एक युवक की एक जहरीले जंतु के काटने से उसकी हालत गंभीर हो गई। हालत और खराब होने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन में भर्ती कराया गया। जहां से काफी देर बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। युवक अस्पताल में खून की उल्टी कर रहा था। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पांति गांव निवासी अनिल ठठेरा पुत्र स्व.बांके ठठेरा बुधवार की रात अपने छत पर सोया था।गुरुवार की सुबह जब वह सोकर उठा तो छत पर एक छोटा सा जंतु दिखाई दिया। अनिल उसे चिमटी से पकड़कर कर दूर फेंकने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने उसे डंक मार दिया। डंक मारते ही कुछ देर के बाद अनिलबेहोश होने लगा । उसके परिजनों ने दवा इलाज कराया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे मधुबन स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गये। जहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। लेकिन परिजन निहायत गरीबी की वजह से उसे कही ले जाने में असमथरज थे। थक हारकर वह उसे प्राथमिक स्वास्थ्य मधुबन ले गये। जहां कुछ देर बाद उसकी और हालत बिगड़ने लगी। वह खून की उल्टी करने लगा। इस बीच डाक्टर के नहीं रहने पर अस्पताल का कोई कर्मचारी निर्णय लेने की स्थिती में नही दिखाई दे रहा था। बाद में उसे एक समाजसेवी बब्लू ठठेरा की बोलेरो गाड़ी से जिले पर किसी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें