फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरों पर चल रही रक्षाबंधन की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बहन और भाई के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन पर्व में अभी चार दिन शेष हैं लेकिन तैयारियां जोरों पर चल रही है। पर्व के मद्देनजर राखियों के जगह-जगह स्टाल लग गए हैं। राखी की दूकानों पर ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। बाजार में स्टोन और कार्टून बनी राखियां सबसे ज्यादा देखी गई। नगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में देर शाम तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के संबंधों की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस त्यौहार के मौके पर बहन अपने भाई की आरती उतार कर राखी बांधती है। इसी राखी के महत्व को समझते हुए भाई भी बहन के रक्षा की शपथ लेता है। पर्व जैसे नजदीक आ रहा है नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तैयारियां तेज हो गई है। प्रमुख बाजारों में जगह-जगह राखी के स्टाल लग गए हैं। स्टालों पर रंगबिरंगी और आर्कषक राखियों दिख रही थी। दूकानों पर सुबह से से ही राखियों, कपड़े आदि की दूकानों में खरीदनों वालों का रेला लगा रहा। राखी की खरीदारी करने आई सुनीता देवी, संगीता यादव का कहना था कि उन्हें रक्षाबंधन पर्व का काफी इंतजार रहता है। क्योंकि वे अपने भाई की कलाई पर राखी बांधतीं है। जिसके बाद भाई द्वारा उन्हें उपहार भी दिया जाता है। रक्षाबंधन पर्व को हम लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें