फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ चयनित होगा रैनी गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पांडेय ने मंगलवार को विकास खंड-परदहां के रैनी गांव को खुले में शौचमुक्त चयनित करने के लिए मॉर्निंग फालोअप किया। ग्राम प्रधान मुकेश राय के साथ फालोअप के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी ने निगरानी टीम और समुदाय के साथ खुले में शौच जाने वाले व्यक्तियों को गाँधीगीरी के माध्यम से खुले में शौच जाने वालों
विज्ञापन

को इस प्रवृत्ति को छोड़ने को कहा। टी के सदस्यों ने खुले में शौच से होने वाली बीमारियों एवं महिलाओं के मान-सम्मान और परिवार की मर्यादा के लिए शौचालय का प्रयोग करने को प्रेरित किया। गांव में एक समुदाय के लोगों को एक स्थान पर एकत्र कर घरों में शौचालय बनवाने की पहल की गयी। पिछले दिनों पांच सदस्यीय स्वेच्छाग्रही सदस्यों द्वारा गांव में पांच दिन ठहरकर ग्रामीणों को समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता(सी.एल.टी.एस.) विधा के माध्यम से जागरूकता कार्यक्त्रस्म किया गया। इसके उपरान्त ग्रामीणों द्वारा स्वेच्छा से शौचालय निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें