मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला जज राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में नौ सितंबर 2017 को दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न प्रकृति के वादों का निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौता और जुर्म स्वीकृति के आधार पर किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने लोगों से अपील किया है कि वह अपने मामलों का निस्तारण इस लोक अदालत में कराएं।