फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावंरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज ब्लाक के ग्राम अदरी नगर पंचायत स्टेशन रोड़ के जत्था बुधवार को मन्तवाली माता दरबार से सभासद सुरेश मद्धेशिया के नेतृत्व में बाबा भोले नाथ के जलाभिषेक के लिए बोल-बम के नारों के साथ बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। हर-हर महादेव के नारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन

माता मन्दिर में मत्था टेकने के बाद कांवरियों के हर हर महादेव के जयकारे से पूरा मोहल्ला गूंज उठा। बाबा बैजनाथ धाम के साथ पवित्र श्रावण मास में विभिन्न धार्मिक स्थानों के लिए 36 से अधिक कांवरियों का जत्था इंदारा स्टेशन से पूर्वांचल एक्सप्रेस से प्रस्थान किया। क्षेत्र के अदरी, इंदारा बाजार, स्टेशन रोड़ आदि स्थानों से होते हुए भी शिव-भक्त कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए विभिन्न साधनों से रवाना हुए। बाबा धाम जाने वालों में सुरेश मद्धेशिया, प्रदीप मोदनवाल, मनोज मोदनवाल, अमन जायसवाल, राजू गुप्ता, राजकुमार मद्धेशिया, जितेन्द्र यादव, टिंकू मद्धेशिया, रामप्रवेश यादव, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें