कुसुम्हा। थाना दोहरीघाट पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने का बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शराब बनाने के लिए रखे 55 बोरा महुआ के साथ ही अन्य उपकरण को कब्जे में लिया। पुलिस ने इस मामले में राम सरीख निवासी सूरजपुर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार सूरजपुर में राम सरीख यादव पुत्र जंगी यादव निवासी सूरजपुर थाना दोहरी घाट मधुबन निवासी मकान मालिक दया शंकर राय पुत्र वेंचनाथ रॉय निवासी सरफोरा के मकान में भारी पैमाने पर अवैध अपमिश्रित शराब बनाने व सप्लाई करने का कारोबार करता है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को छापा मारा और मौके से 55 बोरी महुआ, 30 बोरी गुड़, 01 बोरी नौसादर, 01 बोरी नमक, 10 किलो फिटकरी बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस ने राम सरीख यादव पुत्र जंगी यादव निवासी सूरजपुर थाना के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।