फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा पर रहेगा रूट डावर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को जिले में अकीदत के साथ अदा की जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। अर्धसैनिक बलों की निगहबानी में अलविदा जुमे की नमाज अता की जाएगी। इसमें कई कंपनी पीएसी के साथ ही जनपद की पुलिस भी सक्रिय भूमिका में दिखेगी। इस दौरान दोपहर के समय शहर में रूट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

जिले में रमजान माह को सकुशल शांतिपूर्वक निपटाए जाने की तैयारी पिछले एक माह से चल रही है। इसके तहत हर थाना क्षेत्रों में बैठक कर सभी समस्याओं का निस्तारण भी किया जा चुका है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अर्धसैनिक बलों में दो कंपनी आरएएफ, एक कंपनी आईटीबीटी, तीन कंपनी पीएसी के साथ ही जनपद की पुलिस है। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट है। अलविदा जुमे को शांति पूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए अर्धसैनिक बलों के जवान हर मस्जिद, ईदगाह से लेकर चक्रमण करते दिखाई देंगे। इसके अलावा मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के अधिकारी की भी जगह-जगह तैनाती की गई है। सादे वेश में खुफिया विभाग की तैनाती की गई है जो पल पल की खबर लेते रहेंगे। नगर में अलविदा जुमे की नमाज के एक घंटा पहले से ही नगर में रूट डायर्ट कर दिया गया है। नगर में बड़े और छोटे वाहन भी नहीं जा पाएंगे। सभी वाहनों को बाहर-बाहर ही निकाला जाएगा। इसके लिए नगर क्षेत्राधिकारी पंकज सिंह के नेतृत्व में रूट चार्ट बनाकर उसका अनुपालन कराया जाना है। मतलूपुर से ही नगर में किसी वाहन को घुसने नहीं दिया जाएगा। सभी वाहन डाड़ी चट्टी होते हुए आएंगे, जाएंगे। वहीं बलिया मोड़ से भी नगर में आने वाले वाहनों को डाड़ी मोड़ की तरफ मोड़ा जाएगा। गाजीपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को बाई-पास रोड से ही आने दिया जाएगा। गाजीपुर तिराहे से भी नगर में किसी वाहन को घुसने नहीं दिया जाएगा। वाहनों को बाईपास होते हुए निकाला जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव का कहना है कि अलविदा जुमे की नमाज के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में खलल डालने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें