फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पदों के लिए 15 नामांकन

Thu, 07 Jan 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के भुड़सुड़ी स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव में उम्मीदवारों ने कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन किया। पांच पदों के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन


प्रत्याशियों तथा समर्थकों ने लाव लश्कर के साथ जुलूस निकालकर लिंगदोह कमेटी की खूब धज्जियां उड़ाईं। जबकि महाविद्यालय प्रशासन मूक दर्शक बना रहा। वहीं, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे।

 छात्रसंघ चुुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री, संकाय प्रतिनिधि सहित पांच पदों पर चुनाव किया जाना है। नामांकन के चलते महाविद्यालय परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही।
विज्ञापन


लिंगदोह कमेटी के अनुसार वाहनों के साथ जुलूस, बैनर, पोस्टर आदि के साथ नामांकन करने पर प्रतिबंध है, लेकिन प्रत्याशियों तथा समर्थकों ने नियमों को ताक पर रख जमकर इसकी धज्जियां उड़ाईं।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री,संयुक्त मंत्री तथा संकाय प्रतिनिधि के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया।  उधर प्रत्याशी नामांकन करने के बाद समर्थकों के साथ छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों से संपर्क करने में लगे रहे। साथ जीत की रणनीति बनाने में लगे हुए थे।

वहीं  जुलूस निकालने के दौरान जाम लग गया जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोग प्रशासन को कोसते नजर आए।

हालांकि जुलूस निकल जाने के बाद जाम तो छूट गया लेकिन घंटाभर यातायात व्यवस्था बहाल होने में लग गया। उधर, प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। तीन थानों की पुलिस स्थिति पर नजर रखे रही।

निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि छात्रसंघ चुुनाव को हर हाल में शांतिपूर्ण तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना पहली प्राथमिकता है। इसे हर हाल में पूरा कराया जाएगा। सुरक्षा के पूरे इंतजाम है।

जनता पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव में बुधवार को नामांकन हुआ। इस दौरान महामंत्री, संयुक्त मंत्री और कला संकाय प्रतिनिधि पदों के सिर्फ एक एक प्रत्याशियों ने ही परचे भरे।

अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों और उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने परचे भरे। इस प्रकार महामंत्री,संयुक्त मंत्री और कला संकाय प्रतिनिधि के निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया।

अब केवल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए ही12 जनवरी को मतदान होगा । नामांकन के दौरान  कई थानों के थानाध्यक्षों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गए थे।

प्रत्याशियों की ओर से  अपने सैकड़ों समर्थकों सहित दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ जुलूस निकाला गया। छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए राजन सिंह, आलोक कुमार और विशाल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

 जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए नागेंद्र यादव और समर बहादुर सिंह ने परचे भरे। उधर महामंत्री पद के लिए अरुण शर्मा, संयुक्त मंत्री पद के लिए सुजीत प्रजापति और कला संकाय पद के लिए नेहा सिंह ने परचे भरे।

इन तीनों पदों के लिए मात्र एक एक प्रत्याशियों ने ही परचे भरे। निर्वाचन अधिकारी डा. सुधीर सिंह ने बताया कि महामंत्री, संयुक्त मंत्री और कलासंकाय प्रतिनिधि के एक एक प्रत्याशी ने ही परचे भरे हैं

 इसलिए इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। अब केवल अध्यक्ष , उपाध्यक्ष पदों के लिए ही मतदान होगा। उन्होंने बताया कि  गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और इसी दिन नाम वापसी भी होगी।
विज्ञापन


यदि इन पदों के प्रत्याशियों द्वारा परचे नहीं वापस लिए गए तो 12 जनवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें