नगर क्षेत्र में सड़क के किनारे झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब बच्चों और अन्य लोगों को बुधवार को छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े बांटे। गर्म कपड़े पाककर बच्चे, महिलाएं और पुरुष प्रफल्लित हो उठे।
बताते चले कि कुछ छात्र और छात्राओं ने मिलकर एक समूह बनाया। जो पिछले साल से ही आपस में गर्म कपड़ो को जुटाकर जाड़े में गरीब लोगों में बांटते हैं।
बुधवार को भी इन्हीं छात्र-छात्राओं ने नगर क्षेत्र के सहादतपुरा, मुंशीपुरा आदि स्थानों पर सड़क के किनारे गुजर बशर करने वाले गरीब लोगों में गर्म कपड़े बांटे।
इस दौरान मुख्य रुप से अनुज संह, ज्योति सिंह, गोलू, पल्लवी, पूजा, ममता, किनशुक, ममता, सौरभ सिंह के साथ ही काफी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे।