मऊ जिले में मंगलवार को कोरोना के 15 मरीज मिले। इससे संक्रमितों की संख्या 182 पहुंच गई। इनमें शहर के संक्रमित 75 हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी और सीएमओ डॉ. एससी सिंह ने दी।
डीएम ने बताया कि तीन मरीज एक अस्पताल से जुड़े हैं।
तीन मरीज फतेहपुर मंडाव के ब्लाक क्षेत्र के बेलौली गांव, एक मरीज उफरौली गांव, एक दोहरीघाट ब्लाक के कोल्हुआ गांव का निवासी है। इसके अलावा पांच शहर क्षेत्र के प्यारेपुरा तथा दो राजाराम का पुरा मुहल्ले के निवासी हैं। मरीजों को कोविड अस्पताल परदहां और बाबू आयुर्वेदिक कालेज कोपागंज में भर्ती कराया गया।