रेस्क्यू के बाद वन विभाग की निगरानी में अजगर को सरयू नदी के किनारे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस दौरान वन विभाग के दरोगा विपिन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवधेश यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान को करीब से देखा।
लोगों ने मुरली हौसला के साहस और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते रेस्क्यू टीम नहीं पहुंचती तो कोई अप्रिय घटना भी हो सकती थी। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील किया कि सांप या अजगर दिखने पर घबराएं नहीं, बल्कि विभाग या मान्यता प्राप्त रेस्क्यू टीम को तुरंत सूचना दें।