फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी में भाई की प्रेमिका का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली के भटौली वैश्य गांव में शुक्रवार को एक शादी में अजीब मंजर देखने को मिला। एक भाई अपने बहन की शादी में मशगूल था। बहन की शादी की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान उसकी प्रेमिका आ धमकी और अपनी भी शादी की जिद करने लगी। यह देखकर घराती और बारातियों के होश उड़ गए। मामला थाने पहुंच गया जहां प्रेमिका के नाबालिग होने की पुष्टि पर मामला रफा दफा हुआ वरना प्रेमिका उसी दिन अपनी भी शादी की जिद पर अड़ी हुई थी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव निवासी एक युवक के बहन की शादी शुक्रवार को तय थी। युवक अपने बहन की शादी में मशगूल था। इसी दौरान उसकी प्रेमिका आ धमकी और भरे मंडप में ही अपनी शादी की बात कहने लगी। लोगों के लाख समझाने बुझाने के बाद भी वह उसी दिन शादी की जिद पर अड़ी तो मामला पुलिस तक जा पहुंचा। आखिरकार पुलिस के यहां बात प्रकाश में आने पर कि प्रेमिका की उम्र अभी बालिग होने में कुछ कम है तो मामला जाकर शांत हुआ। इस बीच घराती और बाराती दोनों ही प्रेमिका के इस करतूत पर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें