मऊ। सीबीएसई 10 की कक्षा में सफल हुए अव्वल छात्र एवं छात्राओं से बात करने पर पाया गया कि भविष्य में वो डाक्टर, इंजीनियर के साथ आईएस बनना चाहते है। लेकिन अभी उनके समक्ष इस पायदान को 12 वीं की परीक्षा में कायम रखने की चुनौती है।
टेन सीजीपीएम पाने वाले लिटिल फ्लावर के छात्र शिवानी राय ने बताया कि उसे 12 वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में जिले को टाप करना है। इसके बाद वो डाक्टर बनने का लक्ष्य बनाई है। बोली कठिन परिश्रम से मंजिल पाया जा सकता है। सक्रेट हार्ट के उदित दूबे ने भी 12वीं की तैयारी की बात दुुहराई। बोले यह तो पहला पायदान था। अभी लड़ाई आगे है। फिर भी वो आईएस बनना चाहते है। क्योंकि सेवा करने के लिए इससे अच्छा कोई पद नहीं है। रामरती देवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा फरिहा जमाल डाक्टर बनना चाहती है। बोली समय बीतने के साथ चुनौतियां बढ़ रही है। ऐसे में टापर बनने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। जो वो करेंगी। इसीक्रम में अमृत पब्लिक की अर्चिता उपाध्याय ने कहा कि वो इंजीनियर बनना चाहती है। अर्चिता परिणाम से काफी खुश थी। बोली इस पायदान पर सफल हुई तो अगले पर भी सफल होने का पूरा प्रयास करूंगी। जवाहर नवोदय विद्यालय के अनुज कुमार ने कहा कि वो इंजीनियर बनेंगे। इसकी तैयारी के क्रम में वों अपनी पढ़ाई कर भी रहें है। बोले आगे वो मैथ विषय से 12वीं की परीक्षा पास करेंगे। चंद्रा पब्लिक स्कूल की सरिता पाल ने कहा कि उनका लक्ष्य डाक्टर बनने का है। बोली आगे की पढ़ाई भी इसी प्रोफेशन को पाने के हिसाब से करेंगी।