फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी सेना ने तहसील पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री स्वच्छ मिशन के तहत दुबारी गांव में शौचालय आवंटन में ग्राम प्रधान तथा सचिव पर धांधली का आरोप लगाते हुए गुलाबी सेना के नेतृत्व में महिलाओं ने तहसील में मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने एसडीएम निरंकार सिंह को ज्ञापन देकर गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए शौचालय तथा पात्रों की जांच करने की मांग की। जिससे अपात्रों की जांच हो सके और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

मंगलवार को गुलाबी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मीरा यादव के नेतृत्व में 100 से ज्यादा महिलाओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। मीरा यादव का आरोप था कि दुबारी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान तथा सचिव की मिलीभगत के चलते ग्राम पंचायत के हरिलाल का पुरा में स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय अपात्रों के यहां बनवाए गए हैं। इसी तरह हरिलाल का पुरा में कई गरीब ग्रामीणों के घर पर शौचालय ही नहीं बना है। कई बार ग्राम प्रधान तथा सचिव से शिकायत के बाद भी शौचालय न बनने पर नाराज महिलाओं ने गुलाबी सेना के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम निरंकार सिंह को धांधली बरते जाने की जांच कराते हुए पात्रों को शौचालय आवंटित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिलाओं में गुलाबी सेना की जिलाध्यक्ष इशरावती देवी, धर्मी देवी, अनिता, सावित्री देवी, प्रभावती, लीला आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें