फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट इलाहाबाद की तरफ से सोमवार की शाम को जारी हुई ट्रांसफर सूची में जिले से चार न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। इस दौरान पांच अधिकारियों के आने की सूचना है। स्थानांतरित होकर आने वाले न्यायिक अधिकारियों के कोर्ट का निर्धारण हाईकोर्ट के नोटिफिकेशन से होगा। जारी सूची के अनुसार एडीजे वीरनायक सिंह का तबादला मऊ से मुजफ्फरनगर के लिए किया गया। इस क्रम में सीजेएम लोकेश नागर का स्थानांतरण आगरा जनपद किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रहे शिवकुमार का स्थानांतरण मऊ से मथुरा के लिए किया। सिविल जज सीनियर डिविजन हेमंत कुशवाहा का स्थानांतरण मेरठ जिले के लिए किया गया। जबकि मुरादाबाद में एडीजे तैनात रहे बुद्धि सागर मिश्र के साथ शाहजहांपुर में एडीजे पद पर तैनात महिला शाहिद जेहरा को मऊ भेजा गया है। इसी क्रम में सीनियर डिवीजन जज के पद पर शाहजहांपुर में तैनात आसिफ इकबाल, लखीमपुर खीरी में तैनात राम अवतार प्रसाद और गाजियाबाद में तैनात रामजी का स्थानांतरण मऊ के लिए किया गया है। स्थानांतरित होकर आने वाले न्यायिक अधिकारियों के कोर्ट का आवंटन का नोटिफिकेशन हाईकोर्ट से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें