फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू से मुक्ति के लिए कराई काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत धूम्रपान निषेध दिवस पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा जिला अस्पताल में बुधवार को जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह द्वारा किया गया। सीएमओ ने कहा कि धूम्रपान जानलेवा है। इसके सेवन से विभिन्न बीमारियों के जद में आने से हर सालों हजारों व्यक्तियों की मौत हो रही है। लोगों को इससे जागरूक करने के लिए जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ बनाया गया है। जो को जागरूकता कार्यक्रम, शिविर तथा अन्य कार्यक्रमों से लोगों को प्रेरित कर रहा है। वहीं जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के सलाहकार डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने शिविर में आये हुए लोगों को धूम्रपान एवं तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। साथ ही उन्हें इससे मुक्ति दिलाने के लिए जिला चिकित्सा में कार्यरत काउंसलर की मदद से शिविर में आये हुए लोगों की काउंसलिंग कराई गई। शिविर में एनसीडी सेल के डॉ. आदित्य राय, राधेश्याम, स्टाफ नर्स बेबी, संगीता आदि द्वारा लोगों को शुगर, बल्डप्रेशर की जांच की गई। कार्यक्रम के समापन पर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें सीएमओ सहित अस्पताल में आए लोगों ने हस्ताक्षर किया। इस मौके पर सीएमएस डॉ.बृजकुमार, डॉ. पीके राय, दुर्गाप्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत दुबे, बिरेंद्र यादव, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जागरूकता कार्यक्रम का होंगे आयोजन
मऊ। शिविर के समापन पर सीएमओ कार्यालय के सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. पीके राय ने कहा कि धुम्रपान करने वाला व्यक्ति न केवल अपने जीवन के लिए बल्कि अपने परिवार व समाज के लिए भी कैंसर का खतरा पैदा करता है। कहा कि इसके रोकथाम के लिए जिले में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें