फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिरानी माइनर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई। कोरौली अहिरानी माइनर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू दिया गया है। इससे आम लोगों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

कोरौली अहिरानी माइनर मार्ग से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। विभागीय उदासीनता के चलते यह प्रमुख 17 वर्ष से
बदहाल पड़ा था। 17 वर्ष से उपेक्षित एकमात्र सड़क कोरौली-अहिरानी माइनर मार्ग का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा शुरू हो गया है। ग्रामीणों में आस जगी है कि जल्द ही माइनर मार्ग चलने लायक हो जाएगा और उनका आवागमन सुगम हो सकेगा। क्षेत्रीय ग्राम वासियों की समस्याओं को देखते हुए 12 जुलाई 2018 भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय के तत्वावधान में सैकड़ों ग्रामीणों ने मधुबन जा रहे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री क्षेत्र के विधायक दारा सिंह चौहान के काफिले को को रैली में रोक लिया और मार्ग निर्माण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इसको संज्ञान में लेते हुए उन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को मार्ग निर्माण के लिए निर्देशित किया था।उन्होंने वर्षा का मौसम बीत जाने के बाद निर्माण कराने का आश्वासन दिया था ।जो अब सड़क पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा छह करोड़ रुपए स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू हो जाने से क्षेत्रवासियों सहित काफी लंबे समय से प्रयासरत भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। क्षेत्र के ग्राम प्रधान हरि सिंह पटेल ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, शिव प्रकाश उपाध्याय ,अवधेश राय, लल्लन पटेल, डॉ प्रदीप राय, अमित चंद पटेल ,राम नयन सिंह ,अखिलेश यादव, प्रवीण राय का कहना है कि मधुबन मार्ग से कोरौली नहर के किनारे-किनारे से होकर गुजरने वाला यह मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था। बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। जलजमाव की वजह से मार्ग पर चलना दुश्वार हो गया था। लोग आए दिन गिरकर चुटहिल हो रहे थे। लेकिन सड़क बन जाने से समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें