फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर मिले सात फर्जी कक्ष निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल की द्वितीय पाली में संगीत वादन तथा द्वितीय पाली में इंटर गणित की परीक्षा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती ने एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तमाम अनियमितता मिली। 12 कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया। साथ ही चंद्रशेखर इंटर कालेज नियामतपुर में फर्जी कक्ष निरीक्षक मिलने के मामले में केंद्र व्यवस्थापक तथा अतिरिक्त केद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

डीआईओएस ने द्वितीय पाली में माता कमला इंटर कालेज हरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्य में लापरवाही मिलने पर दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया। इसी क्रम में संत चतुुरीदास इंटर कालेज महराबंधा में सब ठीक मिला। वहीं, चंद्रशेखर इंटर कालेज नियामतपुर में सात कक्ष निरीक्षक फर्जी मिले। डीआईओएस ने सभी बिना आईडी के सात कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त करने के साथ ही केंद्र तथा अतिरिक्त केद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त कर दिया। जबकि डॉ. राममनोहर स्मारक इंटर कालेज इटौरा में लापरवाही मिलने पर तीन कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया। डीआईओएस ने सुगवंती स्मारक इंटर कालेज के उत्तर पुस्तिकाएं अपने साथ लेकर मूल्यांकन केंद्र पर जाकर जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें