लीडरशीप मोटीवेशन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ ट्रेनर विनय मिश्र पटना द्वारा प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
यह प्रशिक्षण 27 फरवरी तक चलेगा। इस ट्रेनिंग का मुख्य उददेश्य आज कल के भागदौड़ की दिनचर्या में कैसे अपने जीवन को खुशनुमा बनाया जा सके। संबंधित बिंदुओं पर चर्चा किया जाएगा। प्रशिक्षण में विनय मिश्र द्वारा सभी अधिकारियों से परिचय स्थापित करते हुए बताया गया कि आप अपने जीवन को बेहतर से बेहतर तरीके जी सकते हैं बस उसे समझने की जरूरत है। इस अवसर पर सभी उप जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, वन अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।