वलीदपुर । शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मुहम्मदाबादगोहना क्षेत्र के देवलास स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर देवदास के यज्ञशाला के प्रांगण में चल रहा सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ रविवार को पूर्ण हो गया।
यज्ञ स्थल पर तड़के से ही श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। क्षेत्र के धोरहरा, कोइरियापार, वलीदपुर, ताजपुर, देवलास क्षेत्र के लगभग 25 परिवार के लोगों ने जिला संयोजक डॉ.रामसुख यादव के निर्देशन में सवा लाख गायत्री महामंत्र के सामूहिक जप का संकल्प लिया। पूर्णाहुति के अवसर पर विजय शंकर पांडेय, देवकली के पौत्र का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न हुआ । इस अवसर पर जिला संयोजक ने गायत्री मंत्र लेखन की पुस्तिका भी वितरित किया। सभी लोगों ने कम से कम 10 व्यक्तियों से मंत्र लेखन और एक गांव को गोंद लिया। गोद लिए गांव में महीने में एक दिन मानव कल्याण की भावना से दीप यज्ञ के माध्यम से गांव में निवास किए व्यक्तियों का जन्मदिन मनाया जाएगा ।जन्मदिन के अवसर पर व्यक्ति अंदर के एक एक बुराई का त्याग करके सत्कर्म करने का संकल्प लेगा। कार्यक्रम में राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, धनंजय मौर्य, श्याम सुंदर यादव, बेचू चौहान, विश्वनाथ यादव ,दिनेश लाल, अरविंद मिश्र, सुरेश प्रसाद, देव नाथ शर्मा, विजय शंकर पांडे, राधेश्याम यादव आदि शामिल रहे।