फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीदास बाबा पूजन में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक के इंदारा (पश्चिमपट्टी) गांव में रविवार को शहीद हरेंद्र यादव के आवास पर सार्वजनिक काशीदास बाबा पूूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

काशी दास बाबा की ऐतिहासिक पूजा में क्षेत्र के कई गांवों के यादव समाज के लोग जुलूस के साथ झंडा लेकर पूजा स्थल पर पहुंचे। लोग काशीदास बाबा, विष्णु भगवान आदि देवी-देवताओं के जयकारे लगा रहे थे। गाजीपुर जनपद से पधारे पंथी सुरेंद्र यादव के अग्नि देव का आह्वान करके अग्नि प्रज्वलित करते ही श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गूंजायमान हो गया। पंथी महराज ने श्रद्वालुओं के शरीर पर जलते हुए खप्पर को रखकर अशीर्वाद दिया। पूजन-अर्चन के दौरान भक्तगण हैरतअंगेज करतब दिखाते रहे। इसके बाद श्रद्वालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर रामविलास यादव, रामप्रताप यादव, हरेराम यादव, दूधनाथ यादव, विजय शंकर यादव, मुश्ताक अली, सतपाल यादव, रविंद्र यादव, विरेंद्र यादव, वीरु यादव, शरद यादव, जितेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें