फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यकर्मचारियों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में हुई। इसमेें जनपदीय कर्मचारियों की समस्याओं, सातवें वेतन आयोग के एरियर, समय से वेतन वृद्धि, वर्दी, मकान किराया भत्ता के भुगतान पर चर्चा की गई। साथ ही एरियर भुगतान का मामला लंबित रहने पर आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों के देयकों का भुगतान तत्काल नहीं हुआ तो पूरा मंडल मऊ में धरना-प्रदर्शन करेगा। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए होने वाले आंदोलन में पूरे मंडल के कर्मचारी संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध हैं। राम औतार सिंह ने कहा कि सरकार मजदूरों के लिए लाभप्रद कानूनों में बदलाव मजदूरों के विरुद्ध है जिसका विरोध किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली के लिए 21 जनवरी को आयोजित धरना को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं की तर्ज पर लड़ाई लड़नी है। अंत में सर्वसम्मति से अजय कुमार सिंह जिलाध्यक्ष, हरिशंकर सिंह जिला मंत्री तथा हरिशचंद चौहान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में जनार्दन यादव, स्वामी नाथ यादव, सूर्यदेव पांडेय, अजय सिंह, हरिशंकर सिंह, सुरेंद्र राजभर, राम सोच राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें