फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाकस्तरीय ओडीएफ ओलंपिक में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहां ब्लाक क्षेत्र के रैकवारेडीह में रविवार को ब्लाकस्तरीय ओडीएफ ओलंपिक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विजय बहादुर सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में आदित्य पांडेय प्रथम, बालिका वर्ग में खुशी सरोज प्रथम रही। 200मीटर दौड़ बालक वर्ग में दिलीप प्रथम, बालिका वर्ग में खुशी सरोज प्रथम रही। 400 मीटर दौड़ में विपुल यादव प्रथम रहा।गोलाफेंक में आदित्य प्रथम, कुश्ती 57किग्रा भार वर्ग में अखिलेश यादव, 61 किग्रा प्रमोद यादव, 65 किग्रा में दीपक, 70 किग्रा सुजीत प्रथम रहे। कबड्डी बालक वर्ग में भार, बालिका वर्गमें कुशमौर प्रथम रहा। वालीबाल में भार न्याय पंचायत प्रथम, लंबी कूद में आदित्य कुमार प्रथम, बालिका लंबी कूद में खुशी सरोज प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को खंड विकाकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत राजेश तिवारी,एबीआरसी परदहां ओम प्रकाश शुक्ल, विशाल सिंह,प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें