फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला में 107 युवाओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला रोजगार कार्यालय में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में एक्सजेंट एक्वा लिमिटेड, ग्रो फास्ट लिमिटेड, ओम हिमालया प्राइवेट लिमिटेड, द पोंटी चड्ढा लिमिटेड तथा ग्रीन फील्ड एचआर सर्विस लिमिटेड ने 107 युवाओं को रोजगार दिया।
विज्ञापन

रोजगार मेले को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही रोजगार कार्यालय में रोजगार पाने के लिए युवाओं की भीड़ लग गई। जिला रोजगार अधिकारी वकील अहमद अंसारी ने बताया कि रोजगार विभाग समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन करता रहता है। इसके तहत बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया। मेले में सदर तहसील के अलावा घोसी, मधुबन और मुहम्मदाबाद तहसील से 225 युवाओं ने भाग लिया। जिसमें एक्स जेंट कंपनी ने साक्षात्कार के बाद 12, ग्रा फास्ट कंपनी ने 41, ओम हिमालय ने 21, द पोंटी चड्ढा कंपनी द्वारा 24 तथा ग्रीन फील्ड एचआर द्वारा 9 प्रतिभागियों को चयनित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें