महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर विधानसभावार पद यात्रा के क्रम में मधुबन के शहीद स्थल से शुरू की गई पद यात्रा शनिवार को दोहरीघाट के घाघरा तट पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन के बाद समाप्त हो गई।
भाजपा के प्रदेश मंत्री तथा जनपद के प्रभारी कामेश्वर सिंह ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश की सरकार जनहित में काम कर रही है, लेकिन विपक्ष षड़यंत्र रच रहा है। वह किसी भी तरह नरेंद्र मोदी को अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखना नहीं चाहता है। भारत का सम्मान वैश्विक स्तर पर उठता जा रहा है। यहां के गरीबों के सम्मान के लिए शौचालय, महिलाओं के सम्मान के लिए नि:शुल्क रसोई गैस तथा गरीबों के स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान भारत योजना जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जनहित के सारे कार्यों को देख कर विपक्ष हताश और निराश है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाएं मात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। इसके लिए अभी से कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इस अवसर पर मंगरू गुप्ता, भरत भैया, सुभाष मौर्य, संतोष राय, शिव प्रकाश उपाध्याय, डॉ. एचएन सिंह पटेल, श्रीकांत श्रीवास्तव, सुदामा निराला, सुरेंद्र राय, विकास वर्मा आदि शामिल रहे।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार कोपागंज ब्लाक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को नगर के मुख्य बाजारों से पद यात्रा निकाला गया, जो कि गौरीशंकर मंदिर में समापन हो गया है।इस मौके पर पूर्व मंत्री व घोसी विधानसभा के विधायक फागु चौहान ने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस मौके परडॉ वीरेंद्र गुप्ता ,भारत ,भीम चौहान, दिवाकर मिश्रा ,राजू पांडेय ,अखिलेश राजभर आदि मौजूद रहे।