फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शनिवार को जिले में हुए कार हादसे में मृत चार छात्रों के गए और गमजदा परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही उन्हें सरकार से पूरी मदद दिलाने का भरेासा भी दिया। कहा कि पार्टी सदैव उनके दुख में साथ खड़ी रहेगी। गोरखपुर से आते समय दोहरीघाट में जिले में प्रवेश करते हुए सैकड़ों वाहनों से गए कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

वह कार एक्सिडेंट में मारे गए हलधरपुर थाना क्षेत्र के छात्र नेता रविकांत यादव उर्फ टिंकू और उदय प्रताप यादव के घर पहसा पहुँचे। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद वे परदहां ब्लाक के नसीरपुर गांव पहुंचे और वहाँ मार्ग दुर्घटना में मृत सत्यनारायण पहलवान के परिजनों से मिलकर दुख प्रकट किया। पिपरीड़ीह निवासी पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव उर्फ मुन्ना के पिता के निधन का समाचार सुनकर उनके घर भी गए। इसके बाद कार एक्सीडेंट में मारे गए तीसरे छात्र नेता अभिनेद्र यादव और संदीप सिंह उर्फ वीरू सिंह के घर पहुँचे और घटना के प्रति दुख प्रकट किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, बैजनाथ पासवान, एमएलसी रामजतन राजभर, शैलेन्द्र यादव साधू, अरशद जमाल, अल्ताफ अंसारी, कुद्दूस अंसारी उपस्थित रहे।
घोसी : सपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। सुधाकर सिंह, सुजीत सिंह, खुर्शीद खान, सिंटू मौर्य, यादवेंद्र यादव, राघवेंद्र राजभर आदि रहे। कुसुम्हां : दोहरीघाट पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शैलेश यादव, शिवकुमार यादव, दयाशंकर मौर्य, रामनिवास यादव आदि रहे। पिपरीडीह : नरेश उत्तम का विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस बीच उन्होंने महिला सभा की जिलाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव की बेटी की शादी में भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें