फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। विशेष सचिव लोनिवि और जिले की नोडल अधिकारी प्रीति शुक्ला शुक्रवार की देर शाम जिला मुख्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेकर विकास कार्यों की समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने डीएम से प्रश्न किया कि जनपद में 48 हजार शौचालय निर्माण का लक्ष्य कब तक पूरा होगा?, साथ ही धान खरीद में हो रही गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्घ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने प्राथमिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और शिक्षा के क्षेत्र में जिले को नई पहचान देने का आह्वान किया। साथ ही बीएसए को सभी विद्यालयों में कूडेदान रखवाने का निर्देश दिया। खराब सड़को की मरम्मत जल्द से जल्द कराने का निर्देश ईएसक्सईएन लोक निर्माण को दिया। शहर में 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 17 घंटे बिजली सप्लाई देने का निर्देश दिया। सारे कार्य ई-टेंडरिंग के माध्यम से कराने की हिदायत दी। नोडल अधिकारी ने सीएमओ से पूछाकि जिले में डाक्टरों की संख्या प्रर्याप्त है या नहीं, सीएमओ ने बताया कि सिर्फ दो डाक्टरों के पद रिक्त है। बैठक में शामिल एसपी सुरेंद्र बहादुर ने कहा कि फोरलेन सड़क का निर्माण मानकों के अनुरुप नहीं हो रहा है। जिसके कारण सड़को पर दुर्घटनाए अधिक हो रही है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिया। भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमणों को जॉच कर हटाने के निर्देश सभी एसडीएम को दिया। नोडल अफसर ने कहा कि सभरी अधिकारी सुबह नौ बजे से 11 बजे तक अपने कार्यालयों में जनसुनवाई निश्चित रूप से करें। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने आवास विकास अधिकारी को निर्देश दिया गरीब पात्र लाभार्थियों से आवास दिलाने के नाम पर रुपये लिये जा रहे है। रुपये लेने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन द्वारा शिकायतो का निस्तारण उसी दिन करने हिदायत दी गई। बैठक में सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। समाचार लिखने तक बैठक जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें