फतहपुर मंडाव। शुक्रवार की देर रात मधुबन नगर पंचायत के भरथरियापुरा में एक रिहायशी मड़ई में शॉट सर्किट से आग लग गई। इससे मड़ई में रखा 30 हजार नकदी सहित डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर ग्रामीणों के सहयोग से इस आग पर काबू पाया तब कहीं जाकर लोगों को राहत मिल सकी।
नगर पंचायत के वार्ड 14 भरथरियापुरा निवासी प्रेमचंद राजभर पुत्र स्व. झूरी की रिहायशी मड़ई है। शुक्रवार की रात 11 बजे घर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार में शॉट सर्किट से मड़ई मे आग लग गई। सूचना मिलते ही वार्डवासियों ने अथक प्रयास से लोगों ने आग पर काबू पा लिया। पीड़ित प्रेमचंद राजभर का कहना है कि इस आग से 30 हजार नकदी सहित करीब ड़ेढ लाख रुपया का नुकसान हुआ है। आग की जानकारी पर शनिवार की सुबह एसडीएम निरंकार सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया मौके पर पहुंचकर नकुसान का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित को प्रधानमंत्री आवास देने का आश्वासन देते हुए आर्थिक मदद देने की बात कही।