फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे से पानी की निकासी के लिए शुरू किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहा ब्लाक में बनी आधा दर्जन सड़कें मरम्मत के अभाव में बदहाल हालत में पहुंच चुकी है। पिछले तीन दिनों से जारी बारिश से बदहाल सड़कों पर बने गढ़ढो में पानी भरने से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए अमर उजाला द्वारा प्रकाशित समाचार के बाद चेते विभाग ने सड़क से पानी की निकासी का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सबसे बदतर हालत ब्लाक से निकले राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 की हैं, जहां बाजार के सामने गहरे गड्ढे बन चुके हैं। तीन दिनों से हो रही बारिश से इन गड्ढों में में पानी भरने से रोजाना निकलने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या रात के समय हो रही हैं, जहां अंधेरे के चलते दो पहिया वाहन सवार गढ़ढो का सही अंदाजा न लगा पाने के चलते गिरकर घायल हो रहे हैं। इसी तरह से ब्लाक की परदहां- सलहाबाद मार्ग, बकवल- रणवीरपुर मार्ग, ताजोपुर-कटरा मार्ग, बढुआ-इमिलियाडीह मार्ग कई सालों से मरम्मत न होने से गड्ढ़े में तब्दील हो चुकी हैं। इसी प्रकार कोपागंज, घोसी, रतनपुरा, रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, दोहरीघाट और फतेहपुर मंडाव ब्लाकों की अधिकांश सड़कों का हाल खस्ता है। इस समस्या को देखते हुए अमर उजाला द्वारा 30 जुलाई को जर्जर सड़कों पर बढ़ी दुश्वारियां शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद चेते लोक निर्माण विभाग ने सोमवार को राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर पानी की निकासी को लेकर प्रयास शुरू कर दिया है। इस दौरान विभाग द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर सड़क मार्ग के दोनों ओर निकासी के लिए वैकल्पिक नाली बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें