फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पर दूसरे दिन भी संविदाकर्मियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आहाव्न पर सीएमओ कार्यालय पर संविदा चिकित्सकों और कर्मचारियों ने कार्य से विरत रहकर दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा। संघ द्वारा गत दिवस शासन द्वारा बिना किसी सूचना के प्रदेश में विभिन्न जगहों पर तैनात 18 स्वास्थ्य कर्मचारियों को बिना सूचना के संविदा समाप्त करने पर विरोध जता रहे है।
विज्ञापन

गुुरुवार को जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर उ.प्र.स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन कर शासन के प्रति जमकर नारेबाजी की गई। हड़ताल की अध्यक्षता करते हुए संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन द्वारा मनमाना रवैया अपनाकर 31 मार्च 2018 को बिना किसी सूचना के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट एकांउट मैनेजर, डिस्क्ट्रि कम्यूनिटि प्रोसेस मैनेजर और ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर सहित बड़े पदों पर पदस्थ संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई। जो कि पूरी तरह से अनुचित रवैया है। संघ द्वारा हटाए गए सभी संविदा कर्मियों की बहाली की मांग कर रहे है। शासन द्वारा शीघ्र मांग पर विचार न करने पर संविदा कर्मचारी आपातकालीन सेवाओं से विरत रहकर अपना विरोध करेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सतीश कुमार सिंह, रविंद्रनाथ, राजीवकुमार, शैलेजाकांत पांडेय, डा. अपूर्वा कंठ, डा. नितु शर्मा, डा. संजय सिंह, रेनू सिंह, किरन मौर्या सहित अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें