रानीपुर थाना क्षेत्र के कसारी गांव निवासी और पेशे से अधिवक्ता अवधेश राय गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी और परिवार सुरक्षा की गुहार लगाए। इस दौरान एसपी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में वकील ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति से उनकी जमीन का विवाद चलता है। जमीन को हड़पने के लिए उनका विरोधी कुछ बदमाशों को बुलाकर अपने घर में रखा है। उनका मकसद जबरदस्ती मिट्टी पाटकर उनकी जमीन को हड़पना है। 22 मई को बदमाशों ने पीड़ित के दरवाजे पर पहुंचकर उन्हे गालियां दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हे मारने के लिए चाकू लेकर दौड़ा लिया। अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर एसपी ने थाने की पुलिस को जांच कर पीड़ित की मदद करने का आदेश दिया।