फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती पर दिया गया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भाजपा की जनपदीय इकाई की कार्यकर्ता बैठक सोमवार को शहर के एक प्लाजा में हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती पर चर्चा करने के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का निर्देश दिया गया। वहीं, क्षेत्रीय टीम में चुने गए लोगों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री शिवकुमार पाठक ने कहा कि बूथों को मजबूत करके हमें अधिक से अधिक वोटिंग करानी है। कहा कि जितनी अधिक वोटिंग होगी ,पार्टी उतनी अधिक मजबूत होगी। बूथ स्तर पर संगठन को पुनर्जीवित करते हुए तत्पर हो जाना है। बूथ और सेक्टर के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता मतदाता पर्ची में सुधार और विस्तार का कार्य शुरू कर दें। जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को पिछली बार से भी अधिक बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी के अभियानों को सफल बनाने के लिए कमर कस लें।
बैठक में क्षेत्रीय टीम में चुने गए शकुन्तला चौहान, विजय नरायन शर्मा, सुनील कुमार गुप्त, अखिलेश राजभर को सम्मानित किया गया। इसके साथ सहकारिता चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के कारण सहकारिता चुनाव के संयोजक अखिलेश तिवारी के साथ ही चुनाव जीतने वाले क्रय विक्रय सहकारी मति के सभापति पद्मा राय, राजकिशुन, सुरेश सिंह, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लि. से रामाश्रय मौर्य, डीसीएफ के सभापति विकास मल्ल डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक फतेहबहादुर सिंह, विभिन्न ब्लाक सहकारी संघों से निर्वाचित सभापतियों उदय प्रताप सिंह, मथुरा प्रसाद गुप्त, जयद्रथ चौहान, विनोद चौहान, राजेश राय, प्रतिभा सिंह, अरुणेंद्र प्रताप सिंह, संतोष सिंह, रविन्द्र प्रकाश यादव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संचालन जिला महामंत्री आनंद प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर सांसद हरिनारायन राजभर, क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव, सुनील कुमार गुप्त, हौसला प्रसाद उपाध्याय, अरविंद सिंह, विजयनारायन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें