फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में होगी मदरसो में परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित 16 अप्रैल से 28 अप्रैल तक मुंशी, मौलवी आदि की परीक्षाएं दो पालियों में संचालित होंगी। इसके लिए मऊ जिले में कुल 27 परीक्षा केंद्र बने हैं, जहां कैमरे की नजर में नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में प्रथम पाली आठ बजे से 11 बजे तक तथा द्वितीय पाली दो बजे से पांच बजे तक परीक्षाएं होंगी। इन केंद्रों पर दो पालियों में कुल 881 छात्र छात्राएं परीक्षाएं देंगे। कहा कि नकल विहीन परीक्षा को लेकर सीसी कैमरा के साथ ही प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। तहसीलदार नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर नकल विहीन परीक्षा कराई जाएंगी एवं अगर किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। नेशनल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य मोहम्मद इफ्तिखारउद्दीन ने बताया कि हमारे यहां कुल पांच कमरों में 228 छात्र छात्राएं दोनों पालियों में परीक्षाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें