फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर समाज ने जुलूस निकाल कर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय धनगर महासभा के जनपद इकाई द्वारा मंगलवार को धनगर जाति का प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए कलेक्ट्रेट मोड़ से कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकाल कर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने कहा कि प्रदेश सरकार संविधान द्वारा प्रदान किए गए अधिकार के तहत धनगर(गड़रिया) समाज को जिला प्रशासन द्वारा अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समाज के लोग 18 मार्च को कानपुर से हजारों की संख्या में पदयात्रा निकाल कर लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एडवोकेट बृजराज पाल एवं विजय बहादुर धनगर ने कहा कि वर्ष 1950 से धनगर जाति अनुसूचित जाति की सूची में दर्ज है। बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा धनगर जाति का प्रमाण पत्र नहीं जारी किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग किया। मांग न माने जाने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस अवसर पर राम विलास धनगर, गुलाबचंद धनगर, मुसाफिर धनगर, रामा, सत्यसिंह, मुन्ना, रामबदन, अवधेश, रामजतन, विभा, रमेश धनगर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें