फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे मैसेज और धमकी देने वाले पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने रविवार को पकड़ी बुजुर्ग निवासी शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रामकवल यादव पुत्र पतिराम की तहरीर पर मोबाईल से गंदे मैसेज भेजने के साथ धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने दर्ज मामले में घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव निवासी मुलायम यादव पुत्र राम बचन यादव को नामजद किया।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में पकड़ी बुजुर्ग गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय रेयाव में कार्यरत राम कवल यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी मोबाईल पर छह माह पूर्व एक नंबर से अश्लील मैसेज के साथ ,धमकी मिली। इसकी सूचना कोतवाली के एक दारोगा को दिया। जब उन्होंने इस नंबर पर फोन किया तो उसने मोबाइल बंद कर दिया। पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया। कुछ समय बाद पुन: व्यक्ति द्वारा कई नंबरों से इनके मोबाइल पर गंदे ,अश्लील मैसेज भेजने के साथ गाली धमकी देने लगा। यही नही रात में तो कई बार फोन कर धमकी,गाली देने लगा। आरोपी ने शनिवार की रात भर इनके मोबाईल पर कई नंबरों से फोन कर गाली, धमकी देता रहा।रविवार को रामकवल यादव ने कोतवाल डी के श्रीवास्तव को पूरी बात बताने के साथ गंदे मैसेज को दिखाया। कोतवाल ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें