फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने काम बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। तहसील मुख्यालय स्थित उप डाकघर स्थित आंगनबाड़ी कार्यालय पर शुक्रवार को आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने कार्य बंदकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफ का आरोप लगाया।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अुनसार आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अपने-अपने केंद्रों पर ताला लगाकर मुख्यालय स्थित कार्यालय पर पहुंची। जहां लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के वेतन में वृद्घि करने की घोषणा की थी। लेकिन सरकार अपने दावों को भूल गई है। जिसकी वजह से हम लोगों को चरणबद्घ आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मांगों को लेकर उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। आंदोलनकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दिया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है तो आगे व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक संगठन अध्यक्ष शीला यादव, उपाध्यक्ष गीता देवी, महामंत्री पुष्पा देवी, कुसुमलता, अनिता, अंतिमा, सविता, मंजू,सावित्री, मीना, राजेश्वरी, ऊषा, अंजली, निर्मला, पूनम यादव आदि उपस्थित रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें