फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के बीच मारपीट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (मऊ)। विकास खंड अंतर्गत ग्राम प्रधान और सचिव के बीच मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दबाव बढ़ता देख प्रधानों ने शुक्रवार को ब्लॉक परिसर रानीपुर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रानीपुर थाने पर सचिव के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

प्रधान संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों का हुजूम रानीपुर थाने पर पहुंचा। जहां लोगों ने सचिव व राज्य कर्मचारियों के विरूद्घ नारेबाजी किया। ग्राम प्रधान चाल्हा के पिता रमाकांत गोंड ने ग्राम प्रधान रमेश मौर्य, अजय सिंह,रविंद्र राय,अमित कन्नौजिया, रविंद्र चौबे, राजू सिंह, अभिमंयु दुबे, बृजेश सिंह, अमरनाथ आदि प्रधान के साथ रानीपुर थाने में जाकर रमाकांत गोड़ ने सचिव के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर में सचिव भीमराव प्रसाद पर आरोप लगाया कि सचिव 26 सितंबर को ग्राम सभा चाल्हा में प्रधान मंत्री आवास पात्रता की जांच करने सचिव आये थे। उनका आरोप था कि सचिव ने पान देवी पत्नी कशी, रंजू पत्नी जयप्रकाश, लालती पत्नी रामधनी और आशा देवी पत्नी निब्बू आदि महिलाओं के घर के अंदर घुस कर आवास पात्रता की जाँच की और प्रत्येक से 10 हजार रुपये की मांग की और कहा कि मैं ही केवल आवास पास कर सकता हूं। प्रधान का इसमें कोई काम नहीं है। इस बाबत महिलाओं ने प्रधान सोमप्रकाश को जब सूचना दी तब उन्होंने सचिव से पूछ ताछ किया। इससे नाराज सचिव हाथापाई और मारपीट पर उतर आए। सचिव ने ग्राम प्रधान पर फर्जी मुक़दमा दर्ज करा दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें