मऊ। जिले में संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ने के बाद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 357 बैरियर प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान मास्क न पहनने पर 140 लोगों का चालान कर आठ हजार 800 रुपये वसूला।
वहीं लॉकडाउन का उलंघन करने पर 47 का चालान कर दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला। जबकि चेकिंग के दौरान 13 व्यक्तियों के विरुद्ध दो अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं 1558 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 85 वाहनों का चालान तथा नौ हजार 800 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।