मऊ। परदहां ब्लाक मुख्यालय स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती मरीजों में जांच के बाद दो दिन के अंदर 14 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेजने की तैयारी शुरु की गई। जांच में लगातार कोरोना के मरीजों के मिलने के चलते उपचार के लिए बनाया गया कोविड अस्पताल परदहां और आयुर्वेदिक अस्पताल कोपागंज भर गया है।
इसबीच बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो दिनों के अंदर 14 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस किया। सीएमओ ने डा. एससी सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की तलाश के लिए सैंपलिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 300 लोगों की सैंपलिंग की गई। बोले पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों के परिजन के कांट्रेक्ट में रहने वाले परिवारीजनों के साथ साथ पूल टेस्टिंग भी कराया जा रहा। बोले बरवक्त नगर क्षेत्र के फातिमा स्कूल में 106 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। ये पॉजिटिव मिले मरीजों के कांट्रेक्ट और घर परिवार के सदस्य है।