फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते 90 दिन में मिले 134 और 21 दिन में मिले 208 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जुलाई माह जिलेवासियों के लिए कोरोना काल साबित होता जा रहा है। इस माह के बीते 21 दिन में 208 मामले मिल चुके हैं। जो कि बीते तीन माह में मिले 134 मरीज से कहीं ज्यादा हैं। अभी माह के समाप्त होने में नौ दिन शेष हैं, ऐसे में जिस तरह से मरीजों का ग्राफ बढ़ता दिख रहा हैं। इस माह की समाप्ती तक कुल मरीजों का आंकड़ा 400 से ऊपर पहुंचने की संभावना हैं।
विज्ञापन

बढ़ते मामले के पीछे लोगों की लापरवाही भी सामने आ रही हैं। लोगों द्वारा समाजिक दूरी का पालन करने तथा मास्क पहनने और अन्य सावधानियों में लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे वो संक्रमण की जद में आ रहे हैं। सहज अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि इस माह में बीते 21 दिन में मिले 208 मरीज में अधिकांश मरीज मऊ नगर क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लें हैं।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में पांच मरीज नगर के सहादतपुरा इलाके के है। जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। नगर में मिले मरीजों में 80 फीसदी मरीजों को कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं हैं, वो संपर्क में आकर संक्रमित हो रहे हैं। जिले में इस माह में जिस तरह से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा हैं, उससे अब भी जिलेवासी सबक नहीं लेते हैं तो आने वाला समय और भी भयावह और दहशत भरा होगा।
विज्ञापन

आप खुद सोचो कि जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 19 अप्रैल को मिला था। इसके बाद दूसरा मामला 13 मई को मिला। मई माह में प्रवासियों के लौटने पर 27 मरीज मिले, लेकिन इन सभी मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की थी। वहीं जून महीने में मिले 106 मरीजों में से 70 फीसदी मामले में किसी भी मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें