फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। उप जिलाधिकारी अतुल वत्स तथा खाद्य विभाग की टीम ने नगर पंचायत वलीदपुर में मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। जांच टीम ने दो दुकानों से छह नमूना लिया। छापेमारी में दो दुकान से बिना नंबर की नमकीन पाई गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत वलीदपुर में मिलावटी सामानों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। बाजार के लोगों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम तथा खाद्य विभाग की टीम ने नगर पंचायत वलीदपुर बाजार के दो दुकानों पर छापा मारा। दुकानों से छह नमूना लिया। छापेमारी की सूचना मिलते ही अन्य दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए।

मुहम्मदाबाद गोहना : एसडीएम अतुल वत्स के नेतृत्व में कस्बा की छहमिठाई की दुकानों से सैंपल लिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मऊ के अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी के साथ सचल दल द्वारा मंगलवार को नगर के शहीद चौराहा पर स्थित कई दुकानो पर छापेमारी की गई। अतुल वत्स ने दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया तथा तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। वलीदपुर नगर पंचायत में स्थित एक किराने की दुकान से 40 पैकेट एक्सपाइरी डेट की नमकीन को जब्त कर जांच के लिए भेजा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, पंकज कुमार यादव, जय हिंद राम, श्रीमती बिंदु पांडे, रामानंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें