मऊ। चुनाव आचार संहिता का पालन करने के क्रम में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए राजनैतिक दलों के होर्डिंग और पोस्टर को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य के नगर पालिका के कर्मचारियों को लगाया गया है। लेकिन पालिका कर्मचारी मनमानी करते हुए प्राइवेट लोगों के साथ दुकानों के प्रचार को लगाया गया होर्डिंग और पोस्टर को हटा दे रहें है। मंगलवार की शाम को गाजीपुर तिराहे से कर्मचरियों ने एक दुकान की होर्डिंग को उखाड़ा। इस बात की जानकारी होने पर दुकानदार भागकर मौके पर पहुंच गया। दुकानदार और पालिका कर्मचरियों के बीच कहासुनी हो रही थी। तभी एसडीएम सदर डा. अंकुर लाठर उधर से गुजरी। उन्होंने भीड़ देखकर पालिका के कर्मचारी को बुलाकर पूछताछ किया। इस दौरान दुकानदार ने अपनी बातों को बताया, तो एसडीएम ने कर्मचारियों को ऐसा करने से मना किया।