वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना के शहीद चौक स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को बसपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. धर्म सिंह उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार की घोर निंदा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. धर्म सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों से हर वर्ग आशंकित है, छात्राओं के साथ मनचलों द्वारा आए दिन अपराध किया जा रहा है। बीते दिनों आगरा में दसवीं की एक छात्रों को मनचलों द्वारा जलाने की घटना योगी सरकार के अपराध मुक्त प्रदेश का दावा फेल साबित करता है। कहा कि महिलाओं पर होने वाले अपराधों में 24 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। औसत रूप से रोज बलात्कार, महिलाओं को भगा ले जाने के और महिला हिंसा से जुड़े अन्य 100 मामले दर्ज किए गये हैं। बीजेपी की सरकार पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम हो चुकी है। बैठक में अशोक कुमार, छबिलाल भारती, संजय कुमार, कौशल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।